Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 06 मई, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ नोटिस तामिले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी नोटिसों को पक्षकारों तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि अबतक जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा की ओर से नौ हजार कोर्ट केस में एवं लगभग 21 हजार 500 प्रि लीटिगेशन मामलों में नोटिस भेजा गया है।

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सुनिश्चित करें कि सभी नोटिस का तामिला ससमय किया जाये। उन्होंने बताया कि लगभग 1600 ट्रैफिक चालान के मामलों को भी निष्पादन के लिए चिन्हित किया गया है। इसके अलावा विद्युत विभाग से संबंधित 600 मुकदमों को भी चिन्हित किया गया है। यदि सभी मामलों के पक्षकारों तक नोटिस पहुंचता है तो 09 मई2026 को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मामलों का निपटारा होगा।

सचिव आरती कुमारी बोली कि सभी हितधारकों के परस्पर सहयोग से ही यह आयोजन सफल होगा। इसलिए सभी हितधारकों से अनुरोध है कि अपने स्तर से लोक अदालत की सफलता के लिए विशेष प्रयास करें।

बैठक में एसडीपीओ सदर एवं एसडीपीओ बेनीपुर सहित विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।