#MNN24X7 दरभंगा 06 मई, जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा आज अलीनगर प्रखंड अंतर्गत पकड़ी एवं नरमा पंचायत में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर चिन्हित भूमि का स्थलीय का भौतिक निरीक्षण किया ।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग,उपलब्ध संसाधन एवं अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।
साथ ही जिलाधिकारी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अलीनगर उर्दू का भी निरीक्षण किया,जहाँ डिग्री कॉलेज के संचालन किया जाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया गया कि तत्काल और अस्थाई रूप से डिग्री कॉलेज का संचालन हाई स्कूल के भवन में कराया जाएगा वहीं हाई स्कूल का संचालन मिडिल स्कूल के भवन में कराया जाएगा।
उन्होंने विद्यालय भवन के रंग रोगन करवाने का भी निर्देश दिया। डिग्री कॉलेज की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, डीसीएलआर बेनीपुर,अनुमंडल पदाधिकारी बेनीपुर, अंचलाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
