Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 06 मई, जिला प्रबंधक जिला कार्यक्रम इकाई दरभंगा सक्षम द्वारा बताया गया की दरभंगा जिला अंतर्गत बुनियाद केंद्र बहादुरपुर,बिरौल एवं बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान सतीघाट प्रखंड में 11 मई तक नि:शुल्क आँख जाँच एवं नि:शुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 40 साल से ऊपर के कोई भी व्यक्ति इस केंद्र में जाकर अपनी आंख की जांच निःशुल्क कर सकता है और उसे निऊशुल्क चश्मा प्रदान की जाती है।

बताया गया कि शिविर के अंतर्गत सभी इच्छुक लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के नेत्र परीक्षण एवं आवश्यकता अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही योजना का लाभ लेने हेतु किसी भी प्रकार का आय एवं आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

शिविर पूर्वाह्न 10:00 से 5:00 अपराह्न तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक याद रखें यह शिविर 11 मई 20 26 तक संचालित होगा।

उल्लेखनीय है कि बुनियाद केन्द्रों में मिलने वाली सेवाएँ-
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना संबंधित मार्गदर्शन,दिव्यांगता पुनर्वास संबंधी सेवाएँ,फिजियोथेरेपी,वाक तथा श्रवण संबंधी जाँच, उचित निदान एवं हस्तक्षेप,आँखों की जाँच और उनके ईलाज के लिए परामर्श,आवश्यकतानुसार चश्मा एवं श्रवण यंत्र का वितरण,कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण संबंधी सुविधाएँ एवं जानकारी,वैज्ञानिक एवं वैज्ञानिक परामर्श,सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था,आवश्यकतानुसार कौशल प्रशिक्षण में सहयोग,आवश्यकतानुसार रेफरल की व्यवस्था,बुनियाद संजीवनी सेवा (मोबाईल थेरेपी वैन) के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों/ग्राम स्तरीय सेवाएँ ।