Breaking News

#MNN24X7 दरभंगा, 06 मई, बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मायापुर में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा के तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजनांतर्गत बाल विवाह उन्मूलन एवं सखी वार्ता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार द्वारा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

इस कार्यक्रम के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जनगणना 2027, वन स्टॉप सेंटर, दरभंगा एवं अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर, बेनीपुर, साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, पंचायत स्तर पर संचालित सहयोग शिविर एवं कैरियर काउंसलिंग एवं नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं किशोरियों को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सशक्तिकरण के महत्व पर जागरूक किया गया।

इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।