#MNN24X7 दरभंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज दरभंगा किला के ऐतिहासिक प्राचीर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज दरभंगा के प्रतिनिधि के रूप वरिष्ठ अधिवक्ता सह समाजसेवी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशभक्ति और गौरव का संदेश दिया।
प्रातः 10 :00 बजे तिरंगा फहराते ही उपस्थित जनसमूह ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से किले का प्रांगण गूंजा दिया। इस अवसर पर राज दरभंगा के प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यह सौभाग्य मिला इसके लिए मैं कुमार कपिलेश्वर सिंह को धन्यवाद देता हूं। दरभंगा राज किला मिथिला की संस्कृति, शौर्य और विरासत का प्रतीक है। राज दरभंगा के महान महाराजाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व मनाना हमारी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करता है। कार्यक्रम के प्रभारी राज दरभंगा के प्रबंधन आशुतोष दत्ता ने सभी मिथिला एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया एवं समाज में एकता स्थापित हो इसका संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में डॉ हेमपति झा, अमरकांत झा,प्रियांशु झा, संतोष सिंह, बबलू कुमार, जितेंद्र ठाकुर, अमन सिंह,सुनील राय, राजू मंडल, राम कृष्ण लाल दस, मनोज साह, अभिजीत मुखर्जी, अशोक मंडल,पप्पू यादव, दीपक कुमार, मुकेश झा, आदित्य कश्यप एवं सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। ध्वजारोहण समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
