#MNN24X7 दरभंगा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2026 को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ शालिनी ने पूर्वाह्न 8:00 क्षेत्रीय केंद्र के प्रांगण में राष्ट्र ध्वज फहराया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ संतन कुमार राम ने क्षेत्रीय केंद्र के सभी कर्मचारियों को सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी एवं अंग्रेजों की गुलामी से देश के आजाद होने एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के बारे में अपने विचारों को रेखांकित किया।
तत्पश्चात इग्नू क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डॉ शालिनी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचारों को रखा।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ आकाश अवस्थी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जो आजादी मिली है उनका पालन करते हुए हम सभी संकल्पित होकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।
निजी सचिव श्री राजीव रंजन ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि हमें देश के महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों और महान देशभक्तों के द्वारा किए गए लंबे संघर्ष, कुर्बानी और बलिदान के बाद जो आजादी मिली है उसका सम्मान करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम अपने देश को मजबूत, विकसित और एकता के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
इस अवसर पर क्षेत्रीय केंद्र दरभंगा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ 8 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स भी उपस्थित रहे।
