Breaking News

महिला सशक्तीकरण पर आधारित नाटक का प्रो. प्रवीण कुमार झा कर रहे हैं निर्देशन।

#MNN24X7 दरभंगा। विद्यापति सेवा संस्थान, दरभंगा की ओर से आयोजित मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह के अवसर पर 22 नवंबर को एमएमटीएम कॉलेज, दरभंगा में मैथिली नाटक ‘पूस जाड़ कि माघ जाड़’ का मंचन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे से आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति में महेंद्र मलंगिया द्वारा लिखित प्रसिद्ध मैथिली नाटक का मंचन कॉलेज के नाट्य, संगीत एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

नाटक का निर्देशन एमएमटीएम कॉलेज के नाट्यशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार झा करेंगे। महिला उत्प्रेरण एवं महिला सशक्तीकरण के विषय पर आधारित इस नाटक में रंगमंच के कई चर्चित कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, मिथिला की समृद्ध नाट्य परंपरा और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करने वाली यह प्रस्तुति समारोह का प्रमुख आकर्षण होगी