Breaking News



जर्जर हो चुकी है डबल इंजन की सरकार : ललन

दरभंगा। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य अशोक ढ़ाबले ने केन्द्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 8 वर्ष पहले रसोई गैस 300 रूपये में मिलती थी और अब 1200 रूपये में मिल रही है। बेरोजगारी चरम पर है। वे आज समाहरणालय धरनास्थल पर महंगाई एवं बेरोजगारी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के समय यूपी में मोदी-योगी और बिहार में नीतीश-मोदी के विरूद्ध बुलडोजर चलाना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माकपा के प्रदेश सचिव ललन चौधरी ने राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधते आरोप लगाया कि बिहार में डबल इंजन की सरकार जर्जर हो चुकी है। अब यहां कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का राज है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ का समय आ रहा है, लेकिन तटबंधों की मरम्मति कार्य नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि अशोक पेपर मिल, सकरी, रैयाम, हसनपुर चीनी मिल वर्षों से बंद पड़े हैं।

दूसरी तरफ यूपी के तर्ज पर बिहार में भी बुलडोजर अभियान चलाए जाने लगा है। वहीं माकपा केन्द्रीय कमिटी के सदस्य अवधेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार आज के समय में कठिन दौर से गुजर रहा है और भू-माफिया और शासक वर्ग का गठजोर है। कार्यक्रम को राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती ने बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रति दिन दरभंगा में अपराधिक घटनाएं घट रही है पर पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
maithilinewsnetwork
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अविनाश ठाकुर ने की। कार्यक्रम में दिलीप भगत, गोपाल ठाकुर, दिनेश झा, राम अनुज यादव, महेश दुबे, राम सागर पासवान, सुबोध चौधरी, सुशीला देवी, सुनील शर्मा, शिवनंदन यादव, सुधीर कांत मिश्रा, नरेंद्र मंडल, हृदय नारायण यादव, विश्वनाथ लाल दास, अशर्फी दास, शिव कला देवी, नीरज कुमार, रामधनी झा, रामप्रीत राम, अनिल महाराज, सज्जन राय, ललितेश्वर पासवान, सुशील सिंह आदि ने भी संबोधित किया।