Breaking News


दरभंगा। वार्ड 21 हरिबोल तालाब सह पार्क (नगर निगम कार्यालय से सटे) में महिला व्यायामशाला का शिलान्यास 9 जून को पार्षद मधुबाला सिन्हा द्वारा नगर आयुक्त कुमार गौरव की उपस्थिति में हुआ था।

15 दिन के अंदर युद्धस्तर पर तैयार इस जिम का उदघाटन योग सप्ताह के अंतर्गत आज 23 जून गुरुवार को शाम 5 बजे होना है। इसमे सुरक्षा, पर्दा की पूरी व्यवस्था है। चौदहवीं वित की राशि से लगभग 9 लाख रु की लागत से निर्मित यह जिम बिहार का अकेला महिलाओं के लिए सरकारी जिम है।

जिम का उदघाटन महिला आई ए एस ,उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस करेंगी। नगर विधायक संजय सरावगी, जिलाधिकारी राजीव रोशन, नगर आयुक्त कुमार गौरव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।