#MNN@24X7 वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में एक और वीडियो सामने आया है।वीडियो आकांक्षा की मौत के बाद का है जब कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था।फिल्म यूनिट के लोगों के कहने पर होटल के मैनेजर ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला था।

बता दें कि शनिवार को भी आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वीडियो बीते शनिवार की रात का महमूरगंज स्थित उस क्लब का था। जहां आकांक्षा एक दंपती के साथ पार्टी के लिए गई थीं। वीडियो में आकांक्षा झूमते हुए दिखाई दे रही थीं। इसी पार्टी के अगले दिन आकांक्षा का शव सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर 105 में मिला था। इससे पहले जिस होटल में आकांक्षा ठहरी थीं।उससे संबंधित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी है।आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में वादा करने के बाद भी सारनाथ पुलिस वादा पूरा नहीं कर पाई है। पुलिस नामजद आरोपियों को को गिरफ्तार नहीं कर पाई है,जिससे दुखी होकर आकांक्षा की मां मधु दुबे ने रोते-बिलखते हुए पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई।

जानें क्या है पूरा मामला।

वाराणसी के सोमेन्द्र होटल में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बीते 25 मार्च की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आकांक्षा दुबे पिछले 2 दिनों से इस होटल में ठहरी हुई थीं। आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंची थीं।होटल सोमेन्द्र के 105 नंबर कमरे में आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाई थी।उस कमरे को पुलिस ने सीज कर दिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, तो वहीं होटल सोमेंद्र पर भी बिना लाइसेंस के होटल चलाने की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

(सौ स्वराज सवेरा)