अनिता देवी हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार – माले।

#MNN@24X7 दरभंगा 13 फरवरी। रजवाड़ा कांड में जेल में बन्द अनिता देवी हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच करवाने, रजवाड़ा कांड में निर्दोष लोगो को जेल से रिहा करने, रजवाड़ा कांड में बेनीपुर डीएसपी, मनीगाछी सीओ, तत्कालीन नेहरा ओपी अध्यक्ष पर करवाई करने की मांग को लेकर आज भाकपा(माले) के जिला व्यापी आवाहन पर पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च में इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, भाकपा(माले) के राज्य कमिटि सदस्य अभिषेक कुमार, देवेंद्र कुमार साह, संदीप कुमार चौधरी, अकबर रजा, प्रिंस राज, रंजीत राम, दिनेश मंडल, कामेश्वर पासवान शामिल थे।

इस अवसर पर नेयाज अहमद ने कहा कि अनिता देवी की संदेहास्पद मौत जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते हुई है। और इस मौत पर जिला प्रशासन चुप्पी साधी हुई है। नेयाज अहमद ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पूछा है कि रजवाड़ा कांड में और कितने निर्दोष लोगों का जान लेंगे। उन्होंने सरकार से मांग किया है कि अनिता देवी हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच हो, रजवाड़ा कांड में निर्दोष को जेल से रिहा किया जाय और बेनीपुर डीएसपी, मनीगाछी सीओ, तत्कालीन नेहरा ओपी अध्यक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल उन पर करवाई किया जाय।