#MNN@24X7 दरभंगा, 07 फरवरी। समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा आद्र भूमि विकास एवं निजी खेत पोखर निर्माण के साथ-साथ नए जल स्रोतों के सृजन का उद्देश्य एवं महत्व पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
   
कार्यक्रम में मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के विशेष सचिव हिमांशु कुमार राय, उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता, संयुक्त मत्स्य निदेशक दिलीप कुमार सिंह, उप मत्स्य निदेशक पवन पासवान, डॉ टुनटुन वैज्ञानिक मत्स्य अनुसंधान केंद्र पटना, बिहार मुख्य वन संरक्षक सुरेंद्र सिंह, उप निदेशक जल-जीवन-हरियाली राजकुमार पोद्दार उपस्थित रहे।
     
वही दरभंगा से उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।