Breaking News

#MNN@24X7 आज मिथिला की पावन धरती दरभंगा सम्पूर्ण भगवामय दिखाई दे रही थी, अवसर था भारतीय नववर्ष का। विश्व हिन्दू परिषद दरभंगा के विभाग मंत्री अभय मिश्रा ने उपस्थित जनसमुदाय को भारतीय नववर्ष के अवसर पर शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दिन ही सृष्टि का निर्माण हुआ। साथ ही आज ही के दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक भी हुआ। इसके साथ ही अनेक और भी ऐतिहासिक घटनाक्रम का शुभारंभ आज ही के दिन हुआ। आज का दिन सभी सनातनी लोगों के लिए बहुत ही शुभ होता है। इसके उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद, यह शोभायात्रा का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के संयोजक विजय सहनी एवं सह संयोजक नगर मंत्री मुकेश दास जी के नेतृत्व में भव्य रूप से निकला।

जिसका मार्ग दर्शन जिला मंत्री अभिषेक रंजन ने किया, सह जिला मंत्री रिंकू झा एवं उमेश राउत के द्वारा माइक संचालन किया गया, यातायात व्यवस्था जितेन्द्र, राजेश नगर अधयक्ष, श्वेता मिश्रा, काजल झा, संजीव, कुणाल, अविनाश सिंह जिला बजरंग दल संयोजक, नगर संयोजक कृष्णा, ओमप्रकाश गुप्ता केवटी संयोजक, साज सज्जा में राकेश सिंह, सोनू सेन, अमित कश्यप, तुषार चौधरी, धर्मेन्द्र, उपाध्यक्ष विपिन लाल दास ने किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष गिरीश नंदन लाल,,प्रांत उपाध्यक्ष शशि नाथ दास ने सभी को तिलक लगाकर किया। शोभायात्रा कार्यक्रम का रास्ते में मार्ग दर्शन और संचालन जिला मंत्री अभिषेक रंजन ने किया और समापन व धन्यवाद ज्ञापन विभाग मंत्री अभय मिश्रा ने किया। साथ ही इस अवसर पर अपने सभी सहयोगियों सहित आदरणीय मिडिया बंधुओं को भी शुभकामना दिया