#MNN@24X7 दरभंगा, 18 मार्च, प्रमंडल स्तरीय तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022-23 के प्रथम दिन दरभंगा प्रमंडल के तीनों जिले दरभंगा मधुबनी एवं समस्तीपुर के खिलाड़ियों से नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा जगमगाता रहा।
   
प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर श्री स्पर्श गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा समर बहादुर सिंह, वरीय उप समाहर्ता सह कला संस्कृति युवा विभाग नोडल पदाधिकारी दरभंगा कंचन कुमारी झा, जितेंद्र कुमार सिंह सचिव जिला खेल संघ दरभंगा, डॉ दीपक कुमार चिकित्सा पदाधिकारी बहादुरपुर एवं जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल महोदय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर खेल का उद्घाटन किया।
    
जिला खेल पदाधिकारी दरभंगा परिमल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ अंग वस्त्र के साथ स्वागत किया।
    
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं 3 जिले से आए अंडर 12 अंडर 14 एवं अंडर 17 टीम के बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बिहार दिवस के अवसर पर प्रमंडल दरभंगा के लिए पदक जीतने का आह्वान किया।
    
सचिव जिला खेल संघ दरभंगा जितेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने का आग्रह किया। वही वरीय उप समाहर्ता कंचन कुमारी झा ने बालक एवं बालिकाओं को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होकर आने का आशीर्वाद दिया।
     
जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने वाले शारीरिक शिक्षकों को जहां बधाई दी वहीं बच्चों को अच्छा परिणाम दिला कर अपने प्रमंडल का मस्तक ऊंचा करने का आग्रह किया।
      
विशिष्ट अतिथि एवम कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता अनुमंडल पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा श्री स्पर्श गुप्ता ने खिलाड़ियों को लक्ष्य प्राप्त करने तक नहीं रुकने का एवं खिलाड़ी ही होते हैं जो हारी हुई बाजी को जीत में बदल कर अपना अपने क्षेत्र का और अपने देश का नाम ऊंचा करते हैं। इसका एहसास कराया उन्होंने आयोजन कर्ता के रूप में जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल को संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए खिलाड़ियों से बेहतर परिणाम लाने को कहा।

आज की प्रतियोगिता अंडर 12 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग का परिणाम इस प्रकार रहा।
    
1.60 मीटर दौड़ :नीतू कुमारी समस्तीपुर प्रथम,अर्पिता कुमारी मधुबनी द्वितीय स्थान निधि कुमारी मधुबनी तृतीय स्थान, सतीशकुमार समस्तीपुर प्रथम स्थान,रविंद्र कुमार मधुबनी द्वितीय स्थान,अमरजीत पासवान दरभंगा तृतीय स्थान हासिल किया।

2.300 मीटर दौड़: राजलक्ष्मी कुमारी दरभंगा प्रथम, भाव्या कुमारी समस्तीपुर द्वितीय व ज्योतिकुमारी दरभंगा तृतीय।
     
बालक वर्ग: देवराज समस्तीपुर प्रथम, अनमोल कुमार झा दरभंगा द्वितीय, मोहम्मद अरमान मधुबनी तृतीय.

3.बॉल थ्रो अंडर 12 : मोहम्मद दिलशाद दरभंगा प्रथम, अंकित कुमार समस्तीपुर द्वितीय व मोहम्मद दिल शेर दरभंगा तृतीय।
   
बालिका वर्ग: अनुष्का कुमारी समस्तीपुर प्रथम, मंत्रासा प्रवीण दरभंगा द्वितीय, कोमल कुमारी समस्तीपुर तृतीय.

4.अंडर 14 बॉल थ्रो:अंजली कुमारी मधुबनी प्रथम, संध्या कुमारी दरभंगा द्वितीय, श्रेया कुमारी मधुबनी तृतीय।
    
बालक वर्ग: विकी कुमार समस्तीपुर प्रथम, सुधांशु शेखर दरभंगा द्वितीय व नीतीश कुमार मधुबनी तृतीय।

5.गोला फेक अंडर-17: मोहम्मद जुबेर समस्तीपुर प्रथम, सुमन कुमार समस्तीपुर द्वितीय व धर्मेंद्र कुमार मधुबनी तृतीय।
  
बालिका वर्ग: बादल कुमारी समस्तीपुर प्रथम, काजल कुमारी मधुबनी द्वितीय व शांति कुमारी समस्तीपुर तृतीय।

6.ऊंची कूद अंडर-17: आंचल कुमारी समस्तीपुर प्रथम, प्रियंका कुमारी मधुबनी द्वितीय, सुधा कुमारी दरभंगा तृतीय.
बालक वर्ग: अभिमन्यु कुमार समस्तीपुर प्रथम, रोहित कुमार मधुबनी द्वितीय, आदित्य राज समस्तीपुर तृतीय.
  
अंडर 14 ऊंची कूद:  सपना कुमारी मधुबनी प्रथम, चांदनी कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, बबली कुमारी दरभंगा तृतीय.

अंडर 14 ऊंची कूद बालक: विकेश कुमार मधुबनी प्रथम, मोहम्मद आर्यन अली द्वितीय, हिमांशु कुमार चौधरी दरभंगा तृतीय

7.लंबी कूद अंडर-17: ज्योति कुमारी दरभंगा प्रथम, कल्पना कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, शिखा कुमारी दरभंगा तृतीय।
  
बालक वर्ग: मोहम्मद वाहिद दरभंगा प्रथम, सचिन कुमार दरभंगा द्वितीय, रोहित कुमार राम मधुबनी तृतीय।
   
अंडर 14: रिया कुमारी समस्तीपुर प्रथम, खुशी कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, आरती कुमारी दरभंगा तृतीय
   
बालक वर्ग:  रोहित कुमार दरभंगा प्रथम, जितेंद्र कुमार दरभंगा सेकंड, दिलखुश कुमार दरभंगा तृतीय.     अंडर 12 लंबी कूद: नीतू कुमारी समस्तीपुर प्रथम, गोकुल कुमारी मधुबनी द्वितीय, विकास कुमार मधुबनी प्रथम, सुमन राज दरभंगा द्वितीय।
   
100 मीटर अंडर 14: नीतू कुमारी दरभंगा प्रथम, शुभ्रा कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, चंदा कुमारी दरभंगा तृतीय.
  
बालक वर्ग: अभिषेक कुमार समस्तीपुर प्रथम, विकेश कुमार मधुबनी द्वितीय, नंदन कुमार सिंह मधुबनी तृतीय.
   
800 मीटर दौड़: प्रतिभा कुमारी दरभंगा प्रथम, पुष्पांजलि कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, आराधना कुमारी दरभंगा तृतीय.
 
बालक वर्ग: राजेश कुमार दरभंगा प्रथम, आलोक दास मधुबनी द्वितीय, जितेंद्र कुमार दरभंगा तृतीय      
     
अंडर 17 800 मीटर:  शारदा सिन्हा दरभंगा प्रथम, अंजली कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, चांदनी कुमारी समस्तीपुर तृतीय
    
बालक :अमरजीत कुमार समस्तीपुर प्रथम, सनी कुमार राय दरभंगा द्वितीय, नीरज कुमार समस्तीपुर तृतीय .
   
100 मीटर अंडर-: राकेश कुमार समस्तीपुर प्रथम, मुकुंद कुमार मधुबनी द्वितीय, आदित्य चौधरी दरभंगा तृतीय।
    
बालिका:  खुशबू कुमारी मधुबनी प्रथम, निशा कुमारी समस्तीपुर द्वितीय, सोनाली कुमारी समस्तीपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
   
कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक देकर पुरस्कृत किया गया।
   
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए निबंधन में श्री अरुण कुमार ठाकुर, राधा गोविंद झा, राजेश्वर शर्मा, फूलो यादव, मिथिलेश दास, रनिंग इवेंट आशीष कुमार, विजय कुमार, अरुण कुमार सिंह, बेबी कुमारी, किरण कुमारी, नारायण सिंह, जंपिंग इवेंट में देवनंदन झा, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, शोभा कुमारी, मालती कुमारी, थ्रोइंग इवेंट के लिए राजेश कुमार, मुकेश कुमार, दीपक पंडित, यशपाल कुमार ने महती भूमिका निभाई।
 
संपूर्ण कार्यक्रम का व्यवस्था जिला खेल कार्यालय के संजीव कुमार राकेश कुमार सिंह, बलदेव मेहता देख रहे थे।
    
समस्तीपुर से आए शिक्षक संजीव कुमार, रजनीश कुमार पांडे, शशि प्रकाश गुप्ता, खुशबू कुमारी, ज्योति श्रीवास्तव, मधुबनी से रवि कुमार झा, अध्यापक राजाराम सिंह, सुधीर कुमार सिंह, सिंटू दास ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम की उद्घोषणा रविंद्र कुमार सिंह शारीरिक शिक्षा शिक्षक मध्य विद्यालय औराही कुशेश्वरस्थान ने किया।
   
19 मार्च को आयोजित होने वाले अंडर-17 आयु वर्ग के बीच कबड्डी खो-खो एवं फुटबॉल बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के बीच प्रतियोगिता कराया जाना है। वही खिलाड़ियों को यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी ने दिया की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना है।