अगर फिर भी आप उनको वोट देंगे तो आपका लड़का मजदूर ही बनेगा।-प्रशांत किशोर।

#MNN@24X7 जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा। लेकिन 2014 तक आधा से ज़्यादा बिहार मोदी को नहीं जानता था। प्रशांत किशोर ने ही मोदी का प्रचार किया था। आज सब मोदी जी के भक्त हो गए हैं। उनको वोट देते हैं और हम से कहते हैं कि आपको पता है मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी ने बिहार का विकास किया, ये बात छोड़ दीजिए। मोदी के आने से बिहार को फ़ायदा हुआ या नहीं ये भी छोड़ दीजिए। मोदी के आने से सिलेंडर 1250 रुपए और पैट्रोल 100 हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए। जितने भी मोदी के समर्थक है उन सब को खुली चुनौती है कि पिछले 9 सालों में मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम भी मोदी का झंडा लेकर चल देंगे। पिछले 9 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है। फिर भी हम लोग जाकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी।