Breaking News

#MNN@24X7 सिमरी, बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पंचायत स्तर पर भाजपा की बैठक भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ लेवल कमेटी व पन्ना प्रमुख अपने दायित्व के प्रति सजगता से संगठन को ग्रास रूट पर मजबूती प्रदान कर आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं।यह बातें विधायक डाॅ मुरारी मोहन झा ने शनिवार को भराठी भूतनाथ मंदिर परिसर व सिमरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित कर बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक सोंच व विकास कार्य से देश विदेश में भारतीय संस्कृति की अलग पहचान कायम हुई है।भाजपा के निष्ठावान समर्थकों का दायित्व है कि गांव गांव में भाजपा की नींव बुथ व वार्ड लेवल पर मजबूत कर विकासात्मक कार्य का प्रचार प्रसार करें।2024 के लोक सभा चुनाव पुनः यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमीत साथ के नेतृत्व में होगा।