#MNN@24X7 दरभंगा, 12 अप्रैल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड अंतर्गत टेकटार पंचायत में Very Low VTR बूथ संख्या-99 के लिए जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली, रंगोली एवं शपथ ग्रहण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया,जीविका दीदियों द्वारा नारा दिया गया – “लोक तंत्र का करो सम्मान“ पहले करना है मतदान“।

इसी प्रकार ‌उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिसौना के प्रांगन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सीडीपीओ मैडम आलोका कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका प्रतिभा कुमारी स्कूल के सभी शिक्षकगणों एवं सेविका,सहायक एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने घर घर जाकर अपील की अपना वोट 13 मई को अवश्य जरुर डालें।

बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत जागरण जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली,रंगोली एवं शपथ ग्रहण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने मतदान करने हेतु अपने आस पास में जागरूकता लाने हेतु प्रेरित किया। जीविका दीदियों ने जागरूकता रैली में नारा लगाया-लोकतंत्र का भाग्य विधाता,होता जागरूक मतदाता।

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत Very Low VTR बूथ संख्या-181 के लिए जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण संकल्प अभियान का आयोजन किया गया,जीविका दीदी करें पुकार-घर-घर अलख जगाएँगे,मतदाता जागरूक बनाएँगे।

वही स्वीप कार्यक्रम के तहत आज दरभंगा जिले के अंतर्गत सभी परियोजना LOW VTR वाले बूथों पर विशेष ध्यान देते हुए जैसे दरभंगा ग्रामीण बूथ न-.82 72, 61, 16, 133, 06, 04, 05,74,29,31,129,07 ,हायाघाट , मनीगाछी , सिंहवाड़ा बूथ न. 226, 293,46, जाले,दरभंगा सदर बूथ न-86, तारडीह बूथ न.-78,79,81 कुशेश्वरस्थान पूर्वी बहेड़ी , बेनीपुर,गौड़ाबौराम,बहादुरपुर बूथ न.-228 हनुमाननगर बूथ न.28,संबंधित सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा जगह जगह मतदाता जागरूकता रैली,गृह भ्रमण,रंगोली कार्यक्रम , शपथ ग्रहण,दीवार लेखन, मतदान चौपाल एवं मेंहदी प्रतियोगिता, घर-घर दस्तक अभियान भी चलाया गया।

सभी परियोजनाओं में अधिकतर सभी low VTR वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता का सघन अभियान चलाया जा रहा है।