#MNN@24X7 शिवहर। जिले के तरियानी थाना अंतर्गत गौसपुर मरहल्ला भराव गांव वेद मंत्रों से गूंजयमान होने वाला है।बताते चलें कि उक्त गांव में श्री श्री 1008 राम नाम विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ होने वाला है तथा 08 अप्रैल, 2023 को कुमारी कन्याओं के द्वारा जलाभिषेक के लिए गाजे-बाजे के साथ रंघही घाट जाने के तैयारी की जा रही है। यज्ञ में आने वाले श्रद्धालु भक्तजनों के लिए भोजन, फलहार एवं रहने की व्यवस्था यज्ञ समिति के द्वारा की गई है।

यज्ञ के व्यवस्थापक दिनेश प्रसाद गुप्ता ने बताया की यज्ञ, संत सिया लाल दासजी महाराज के सानिध्य में प्रारंभ होगा। 11 आचार्य के संरक्षण में महायज्ञ का आयोजन होगा। वही अर्जुन कुमार साह ने आम जनों से यज्ञ में आने की अपील की। नौ दिवसीय संगीतमय कथा एवं प्रवचन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। वही यज्ञ की पूर्णाहुति 18 अप्रैल, 2023 को होगी। यज्ञ अवधि में कथा वाचक बाल विदुषी देवी स्वरूपा अनुष्का पाठक के द्वारा कथा कहीं जाएगी।

उक्त मौके पर आमोद साह लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, बैजू लाल साह जगरनाथ साह, राधे शायम साह, जीतन साह, मदन साह, विनोद साह, अवध किशोर साह, राकेश साह, कुमोद साह, भूटन साह, ओम कुमार, मोहन प्रसाद गुप्ता, नन्द किशोर साह, हजारी साह श्री उमेश साह, बदेही दास, शकर साह, जितेंद्र प्रसाद यादव, अजय कुमार यादव, शंकर साह, मोतीलाल साह विनय कुमार सिंह, अरविंद कुमार साह विनय कुमार सिंह, नवल साह, राजेश साह उपस्थित थे।