भाकपा माले ने आज कार्ल मार्क्स का 204 वीं जयंती अन्गार घाट मकतब के निकट समीम मन्सूरी की अध्यक्षता में मनाया।

#MNN@24X7 उजियारपुर 5मई, इस अवसर पर उनके तैल चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पान्जलि कार्यकर्ताओ ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाकपा माले के वरिष्ठ नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि कार्ल मार्क्स के अनुसार समाज में सिर्फ दो वर्ग होते हैं, एक पून्जीपति वर्ग और दूसरा मजदूर वर्ग। इन दोनों वर्गों के बीच सन्घर्ष जारी रहता है। फिर पूँजीवाद का अन्त और समाजवाद का स्थापना भविष्य में होना तय है। उन्होंने वर्ग सन्घर्ष का सिद्धांत, द्वन्द्वदात्मक भौतिकवाद एवं ऐतिहासिक भौतिकवाद का सिद्धांत, सामाजिक परिवर्तन एवं अतिरिक्त मूल्य के सिद्धांत के आलावे कई अन्य सिद्धांत भी दिये।

कार्ल मार्क्स ने सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक 1848 में कम्युनिस्ट घोषणापत्र लिखा जो आज भी प्रासंगिक बना हुआ है। कार्ल मार्क्स ने सबसे महत्वपूर्ण नारा दिया “दुनिया के मजदूरों एक हो ” उन्होंने कहा कि था तुम्हारे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और पाने के लिए सारी दुनिया है।

समारोह को प्रखंड कमिटी सदस्य दिलीप कुमार राय, तननजय प्रकाश, मो सलाम, इनौस के अध्यक्ष राॅबिन्स कुमार, मो आलमगीर, मो इसरार, मनटून राय,डाक्टर शशि भूषण सिंह, निलेश कुमार, अमरजीत राम, मो इम्त्याज, मो मिराज, मो नूर आलम, मो गफ्फार, प्रदीप राम,बिट्टू खान, सोहित सहनी, राम बाबू सहनी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।