आइसा ने मारवाड़ी कॉलेज से नाका -5 तक मार्च व एकजुटता सभा का हुआ आयोजन।

#MNN@24X7 दरभंगा 30 अप्रैल, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को ले कर दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में आज दरभंगा में मारवाड़ी कॉलेज से नाका 5 तक एकजुटता मार्च निकालकर नाका 5 पर सभा का आयोजन किया गया।

आइसा नेता मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आइसा जिला सचिव मयंक कुमार ने कहा कि जब देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मेडल जीती वो आज भाजपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं और मोदी जी चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ अभी एफ आई आर दर्ज किया गया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। भाजपा बलात्कारियों का समर्थन करने वाली पार्टी है। दिल्ली पुलिस एवं नरेंद्र मोदी बृजभूषण सिंह को बचा रही है।

आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन भाजपा के लोग देश की बेटियों का बलात्कार करते हैं।कठुआ से ले कर उन्नाव तक और अब बृजभूषण सिंह को भाजपा संरक्षण दे रही है। अंतराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी जो देश के लिए ओलंपिक में पदक जीत कर देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया उनके साथ हुए घटना की एफआईआर दर्ज हो गई है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। उन्होंने तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

सभा को किसान महासभा के नेता केशरी कुमार यादव ने भी संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के महिला पहलवानों के साथ देश के नौजवान एवं छात्र समुदाय है। उनके आंदोलन का समर्थन करता है।कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं छः बार के भाजपा के सांसद बृज भुषण सिंह की गिरफ्तारी हो।

प्रदर्शन में आइसा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य संदीप कुमार, सुभाष कुमार, किशुन कुमार, राहुल कुमार, मोहम्मद सहफ़त रहमानी, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, साधु कुमार, राम कुमार सहित कई लोग शामिल थे।