#MNN@24X7 कल दिनांक-29:07:2023 को बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने चौगाई प्रखंड के चौगाई मे संगठन विस्तार को लेकर बैठक किया। जिसमे बक्सर जिला के अग्रणी समाजसेवी प्रदीप सिंह उर्फ दीपक सिंह को बक्सर लोजपा रामविलास का जिला महासचिव मनोनीत किया। साथ ही शिव जी सिंह को लोजपा रामविलास चौगाई प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सनिष कुमार बौद्ध को लोजपा रामविलास बक्सर का जिला सचिव मनोनीत किया।

संगठन विस्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करेंगे। साथ ही कहा की आगामी 03:08:2023 को बक्सर जिला लोजपा रामविलास का संगठन समीक्षा बैठक अंबेडकर चौक पर आयोजित है।जिसमे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व संगठन मंत्री रविन्द्र सिंह मौजूद रहें। इस संगठन विस्तार कार्यक्रम मे सभी पार्टी पदाधिकारीयों को बैठक मे शामिल होने के लिए अपील व आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, प्रमोद सिंह, झूना सिंह, पपू सिंह, विनय सिंह, संजय कुमार पासवान, ठाकुर भानुशंकर सिंह, विवेक पाण्डेय, संजीव राय, नौशाद आलम, सोनु सिंह, रोहित सिंह, नंदलाल बारी आदि शामिल हुए।