तननजय प्रकाश बने भाकपा माले हरपुर रेवाड़ी के पन्चायत कमिटी के सचिव–गन्गा प्रसाद पासवान

#MNN@24X7 उजियारपुर, भाकपा माले हरपुर रेवाड़ी पन्चायत का 5वाँ सम्मेलन आज सुरेन्द्र राम के आवास परिसर में कपिलदेव महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई है।

सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुएजिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने कहा कि भाजपा देश में नफरत और हिंसा का अभियान चला रही है जिसे सन्गठित जनसन्घर्षो से बेनकाब करना होगा। उन्होंने कहा कि देश की संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर मनुस्मृति लागू करने की उनके उदेश्यो को पूरा नहीं होने दिया जायेगा। 2014 से अपने तमाम किये वादों और घोषणाओ से मुकरने वाली भाजपा नीति केन्द्रीय सरकार देश में बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी देश पर थोप दिया है। देश के हर व्यक्ति पर आज 13 हजार विदेशी कर्ज लाद दिया गया है और भारत पर 56000 करोड़ रूपये विदेशी कर्ज है। उन्होंने कहा कि देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी देशवासियों को मिलकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा।

सम्मेलन में 11 सदस्यीय नई पन्चायत कमिटी का गठन किया गया है जिसके सचिव तननजय प्रकाश चुने गए हैं वहीं चार शाखाओ का भी पुनर्गठन किया गया है जिसके सचिव क्रमशः श्याम नारायण चौरसिया, मो मुस्तफा, निर्धन शर्मा एवं जय प्रकाश सहनी शाखा सचिव चुने गए हैं। पन्चायत कमिटी में विनोद पासवान, मो रहुफ, मो जाकिर, राम सगुण सिंह, राम बाबू कुमार, मनोज कुमार राय, सागर राम चुने गए हैं।

सम्मेलन का समापन करते हुए प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लङाई तेज हो गई है इसलिए भाकपा माले के साथियों को वैचारिक रूप से मजबूत कर भाजपा के दमनकारी नीतियों के विरुद्ध सशक्त सन्घर्ष तेज करना होगा।