■जद यू की महिला कार्यकर्ताओ ने चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की – अखिलेश■

#MNN@24X7 आज 23 अप्रैल को लोजपा रामविलास डुमराँव विधान सभा कार्यालय मे पार्टी जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह की अध्य्क्षता मे मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस मिलन समारोह मे डुमराँव विधान सभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड, पंचायत व प्रखंड से जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की लगभग नब्बे (90) महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी मे अपनी आस्था प्रकट करते हुए। पार्टी जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के हाथो बक्सर लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

बक्सर जिला जद यू महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष द्वय मंजु दिवेदी, रुक्मणी देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष केसठ रेनु देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष चौगाई उषा देवी, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष नावानगर प्रभावती देवी, जद यू महिला प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मपुर अनु देवी व जदयू महिला प्रकोष्ठ की पंचायत अध्यक्ष क्रमशः फुलवती देवी,दुर्गावती देवी,उर्मिला देवी,धर्मशाला देवी,सविता देवी,कानती देवी,चुकी देवी,छलिया देवी,निर्मला देवी,लीलावती देवी,गंगाजली देवी,गिरिया देवी,सुखिया देवी,सूर्यमुखी देवी सहित जद यू महिला प्रकोष्ठ की एक सौ पांच महिला पदाधिकरी व कार्यकर्ता बक्सर लोजपा रामविलास की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बक्सर लोजपा रामविलास के मेन पार्टी मे रुक्मणी देवी और मंजु दिवेदी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की जद यू डुबती हुई नाव जैसी हो गई। नाव मे अनेकानेक छिद्र हो गया है।जद यू की नाव कभी भी डुब सकती है । इसलिए डूबती हुई नाव का सवारी करना अब कोई नही करेगा। जद यू के कार्यकर्ता हताश व निराश हो गए है । अब वैसे जद यू के सभी लोग अब अपना भविष्य व बिहार का भविष्य आदरणीय चिराग पासवान जी मे देख रहे है ।इसलिए जद यू निचले स्तर के कार्यकर्ता भी अब चिराग पासवान के हाथो को मजबूत करना चाहते है ।और बिहार का अगला मुख्यमंत्री चिराग पासवान जी को देखना चाहते है ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की चिराग पासवान जी की दिनो दिन लोकप्रियता काफी तेजी बढ रही है । बिहार के सभी जाति धर्म व युवा समाज गांव गांव, टोला टोला तक चिराग पासवान को पसंद कर रहे ।इससे अब लग रहा है की बिहार की जनता इस बार चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री निश्चित बनाएगी।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की लोजपा रामविलास का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से प्रभावित होकर सभी पार्टीयों के कार्यकर्ता व जनता चिराग पासवान से जुडना चाहते है ।इसी क्रम मे आज डुमराँव विधान सभा मे जद यू महिला प्रकोष्ठ की लगभग पुरी कमिटी ने बक्सर लोजपा रामविलास का दामन थाम लिया। जद यू से आयी हुई महिला कार्यकर्ताओ का लोजपा रामविलास उन सभी का स्वागत करती है ।इन सभी लोगो को पार्टी मे जुडने से डुमराँव विधान सभा मे लोजपा रामविलास को काफी मज़बूती मिलेगी।

इस मिलन समारोह को संबोधित करने वालो मे प्रदेश सचिव संजय कुमार पासवान, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय उर्फ गोलु,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पुनम मिश्रा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुशंकर सिंह, प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी रिंकू पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष दिनु सिंह, महासचिव भुअर सिंह, सुरेन्द्र राम, विक्की पासवान, आदि।