#MNN@24X7 दरभंगा, 24 जनवरी। जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती 24 जनवरी के शुभ अवसर पर कर्पूरी चौक अवस्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।
     
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन आदर्श रहा है, बिहार में सामाजिक न्याय की दिशा में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिये हैं, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर नया बिहार बनाने का कार्य करना चाहिए।
      
इस अवसर पर नगर आयुक्त कुमार गौरव, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा टोनी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला नजारत संस्कार रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार एवं गणमान्य व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।