Breaking News


दरभंगा में डॉक्टर के घर हुई भीषण चोरी, करीब पचीस लाख के गहने के अलावा दो लाख नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ, चोरों की करतूत CCTV में हुई कैद –

दरभंगा के लहेरियासराय थाना इलाके के बलभद्रपुर मुहल्ले में चोरों का गैंग ने एक डॉक्टर के घर दबे पांव घुस तकरीबन तीस लाख रुपये के सामानों की चोरी की जिसमे दो लाख रुपये नगद और 25 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर के अलावा कुछ और समान भी शामिल है । पूरी घटना घर मे लगे CCTV में कैद हो गई । CCTV के समय के अनुसार पांच नकाबपोश चोर घर के अंदर एक दरवाजा तोड़ प्रवेश किया और सभी कमरों की तालाशी आराम से की ओर सभी घर के कीमती ज्वेलरी और नगदी को निकाल लिया । आश्चर्य की बात यह है कि चोर करीब तीन घण्टे तक घर के अंदर मौजूद रह कर घटना को अंजाम दिया वही घर के कैम्पस में ही मौजूद माली अपने कमरे मे बाहर मौजूद था लेकिन इसकी भनक किसी को नही लगी ।

Cctv फुटेज में साफ दिखाई देता है कि चोर कैसे नकाब लगाए घर मे तालाशी लेते है सभो चोर के हाथों में गुलेल भी दिखाई देता है वही चोर अपने चप्पल को कमर में बांध रखा है वही चोर CCTV के DBR समझ wi Fi ही उखाड़ अपने साथ लेकर चल दिया ।