Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा शहर में दीपावली की रात डीएसपी सहित नगर थाना की पुलिस की भयंकर छापेमारी हुई। जहां शहर के प्रतिष्ठित दर्जनों व्यक्ति को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार भेजा जेल

जी हां प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा शहर के बीचो बीच टॉवर के नजदीक गुदरी बाजार के पास गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा के एसडीपीओ सहित नगर थाना की पुलिस ने दीपावली की रात भयंकर छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह 12 लोग शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं – संजय कुमार,श्याम कुमार साह, मनोज पूर्वे,राजेश प्रसाद ,अजीत कुमार ,भरत पूर्वे, ,प्रदीप कुमार, मोहम्मद इमामुद्दीन ,राजेश महतो ,गौरव कुमार ,सीता राम सा ,शशि प्रसाद संजय कुमार इत्यादि।

वहीं आपको बताते चलें कि ये लोग दीपावली की रात भरत पूर्वे के घर पर जुआ खेल रहे थे वहीं इन सभी के पास से ₹139030 सहित दो गड्डी तास और 7 मोबाइल बरामद हुआ है नगर थाना की पुलिस ने इन सबों को जेल भेज दिया हैं