◆बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मजदूर दिवस को मनाया प्रतिरोध दिवस के रूप में!

#MNN24X7 पूर्वी चम्पारण। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश इकाई के आह्वान पर सोमवार, 1 मई 2023 को मजदूर दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रतिरोध दिवस के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्वी चंपारण जिला इकाई के तत्वावधान में शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों का एक बड़ा जत्था जिला सचिव बुन्नीलाल ठाकुर के नेतृत्व में एमजेके बालिका उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मोतिहारी के प्रांगण से समाहरणालय हेतु रवाना हुआ। हजारो की संख्या में नारेबाजी करते हुए शिक्षक हॉस्पिटल रोड से राजा बाजार होते हुए समाहरणालय पहुँचे।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्वी चम्पारण जिला के सैकड़ो शिक्षक नई शिक्षक नियमावली, 2023 के दोषपूर्ण प्रावधानों के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नाराबाजी व प्रदर्शन किया। समाहरणालय के समीप शिक्षको का हुजूम सभा मे तब्दील हो गया। आक्रोशित शिक्षको की सभा संघ के जिला उपाध्यक्ष नजीउल्लाह खान के नेतृत्व में हुई। शिक्षक नेताओ ने कहा कि 20 मई को मुजफ्फरपुर स्थित तिरहुत प्रमंडल मुख्यालय पर शिक्षक व पुस्तकालयाध्यक्ष जोड़दार प्रदर्शन कर प्रदेश की सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। शिक्षको की सभा को विभिन्न संघीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इनमें परीक्षा सचिव सुनील कुमार सिंह, प्रमंडल कार्यसमिति सदस्य जीवेश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव प्रभुनाथ राय, विनय कुमार पांडेय, ताराकांत मित्र, जिला कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार, कृति कुमारी, रामकिशोर बैठा, बिपीन कुमार झा, कुमारी अंजू, नीतू श्रीवास्तव, कुमारी नीलम, अमृता कुमारी, राजेश्वर कुमार पासवान, सुमित्रा कुमारी प्रमुख है। पुनः शिक्षको का एक पांच सदस्यीय शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षको के शिष्टमंडल में जिला सचिव बुन्नीलाल ठाकुर समेत उपाध्यक्ष नजीउल्लाह खान, लालबाबू साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ रंजीत कुमार व मुकेश कुमार चौधरी शामिल थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी भारतेंद्र सिंह ने दी है।