#MNN@24X7 पकड़ीदयाल (पूर्वी चंपारण), जन सुराज के संवाद कार्यक्रम का आयोजन पकड़ीदयाल में रखा गया था। आज इस संवाद कार्यक्रम में सेंकड़ों लोग शामिल हुए और जन सुराज के मुहिम को समझ कर इसमें जुड़ने के लिए उत्साहित दिखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यवाहक समिति के सदस्य एवं, जन सुराज अभियान के पकड़ीदयाल, फेनहरा और मधुबन के प्रभारी राणा रणजीत सिंह की अध्यक्षता में सम्पन हुई।

अभी तक जन सुराज अभियान के तहत जन सुराज संवाद का कार्यक्रम पिछले 24 दिनों से पूर्वी चंपारण के विभिन्न प्रखंडों में निरंतर जारी है और पिछले 24 दिनों में कुल 27 प्रखंडों के 170 पंचायतों में 210 जन सुराज संवाद हो है। जिसमें कुल 8 हजार लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जन सुराज के संस्थापक सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की है।

आर के मिश्रा द्वारा किया गया प्रस्ताव परित, अगले 1 महीने में बड़े पैमाने पर किया जायेगा हर प्रखंड में जन सुराज संवाद का आयोजन।

जन सुराज से जुड़े पूर्व महानिदेशक आर.के.मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग मौजूदा शासन व्यवस्था से ऊब चुके हैं और जन सुराज को ही बेहतर विकल्प के रूप में आशा भरी नजरों से देख रहे है। जन सुराज के बिना बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की कल्पना बेमानी है। उक्त बातें पकड़ीदयाल स्थित गिरिजा विवाह भवन में आयोजित जन सुराज संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पुलिस निदेशक व जन सुराजी आर के मिश्रा ने कही। इन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से लोगों के समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं तथा समाज में फैले जात पात, धर्म और मजहब को मिटाकर एक बेहतर समाज बनाने के लिए जन जागरण कर रहे हैं।

इन्होंने कहा कि बिहार में अब तक जात एवं धर्म के नाम पर सरकार बनती आ रही है जिसके कारण बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़ा, गरीब, बेरोजगारी,और अशिक्षित राज्य बना हुआ है। यहां के नेताओं तथा देश के नेताओं ने बिहार के लोगों को अपनी किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया है। इन्होंने लोगों से जन सुराज को मजबूत बनाने की अपील की ताकि बिहार में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, मुनाफेदार खेती और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

संवाद कार्यक्रम को पूर्व राज्य सरकार के सचिव आर के द्विवेदी, जिला अध्यक्ष वीर महतो, मुख्य प्रवक्ता संजय ठाकुर,राणा रंजीत सिंह, राजाराम सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद किरण कुशवाहा, पूर्व मुखिया विजय सिंह, मनोज सिंह,जयमंगल कुशवाहा,डा एम एम आलम,भैरव सिंह,प्रमोद गुप्ता, मुन्ना सिंह,महेश बैठा, ब्रज किशोर भारती, मुखिया पवन दास, तारिक अनवर चंपारणी आदि ने भी संबोधित किया।

मुख्य प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि राजद, कांग्रेस,जदयू और भाजपा की सरकारें बिहार में कोई कल कारखाना स्थापित नहीं कर इसे देश का सबसे गरीब और बेरोज़गारी वाला राज्य बना दिया है। यहां केवल मजदूर बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। प्रशांत किशोर जी का जन सुराज अगर सत्ता में आई तो बेहतर शिक्षा व्यवस्था, मुनाफेदार खेती किसानी और हर पंचायत में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राणा रंजीत सिंह ने किया जिसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पकड़ीदयाल, फेनहारा और मधुबन प्रखण्ड के जन सुराज बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस जन संवाद कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।