#MNN@24X7 दरभंगा, शहर के विश्वविद्यालय थाना पर प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी जनता दरबार का आयोजन अंचला अधिकारी कर्मी के समक्ष किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आज के दिन विश्वविद्यालय थाना परिसर में भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां कई पक्ष आकर अपना विवाद अंचलाधिकारी के कर्मी एवं थाना अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किये। लेकिन इसी दौरान एक बात यह भी देखने को मिला कि वहां दोनों पक्ष के अलावा कई अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहते हैं, जो इस विवाद में हस्तक्षेप करते रहते हैं। जिसके कारण अंचलाधिकारी कर्मी एवं थाना प्रशासन को विवाद का निपटारा करने में काफी विलंब होता है। साथ ही साथ इन लोगों के द्वारा दबाव बनाया जाता है जो प्रशासन के लिए सिरदर्द बना रहता है।

DMCH अधीक्षक के लिखित आश्वसन पर MSU ने समाप्त किया धरना।@MNN24X7


इस अवसर पर, मीडिया से बातचीत के दौरान अंचलाधिकारी कर्मी ने बताया कि,यहां प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां कई मामलों का निपटारा भी किया गया। लेकिन दूसरी तरफ आज आजमनगर कल्पना सिनेमा के पास एक भूमि विवाद देखने को मिला। जहां निपटारा हो जाने के बावजूद भी एक पक्ष के द्वारा ही पेपर पर साइन किया गया। वही दूसरे पक्ष के द्वारा साइना नहीं कर आदेश का उल्लंघन किया गया।