लोजपा रामविलास ने बिजली को लेकर नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ फूका बिगुल, सरकार को झुकने पर कर देगी मजबूर – अखिलेश

लोजपा रामविलास ने बिजली व स्थानीय मुद्दो को लेकर बक्सर के सभी प्रखंड मुख्यालय पर दिया एकदिवसीय धरना।

#MNN@24X7 आज दिनांक- 10 अप्रैल को बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे बक्सर जिला के सभी ग्यारहों प्रखंड पर बिजली के दरो मे 30% कटौती, बीपीएल परिवार को प्रतिमाह 150 यूनिट फ्री बिजली व बक्सर जिला के ज्वलंत स्थानीय समस्याओ को लेकर एकदिवसीय धरना दिया गया। यह धरना प्रखंड क्रमशः नावानगर, केसठ, चौगाई, डुमराँव, ब्रह्मपुर, चक्की, बक्सर, ईटाढी, चौसा व राजपुर मे दिया गया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व जिला के प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनु सिंह धरना के मुख्य अतिथी के रूप मे प्रखंड नावानगर, केसठ,चौगाई व डुमराँव मे धरना को संबोधित किए।

प्रखंड नावानगर मे धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, केसठ मे प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल पासवान, चौगाई मे प्रखंड अध्यक्ष सनिष कुमार बौद्ध, डुमराँव मे प्रखंड अध्यक्ष दिनु सिंह, ब्रह्मपुर मे प्रखंड अध्यक्ष अजय ततवा, चक्की मे प्रखंड अध्यक्ष रामाशंकर पांडेय, बक्सर मे प्रखंड अध्यक्ष जयकिशुन पासवान, ईटाढी मे प्रखंड अध्यक्ष बिकास भगत, राजपुर मे प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया सिंह व चौसा मे प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान ने किया। सभी प्रखंडों मे सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ ने धरना मे भाग लिया।
धरना मे लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार सरकार के बिजली मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरना को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनु सिंह ने कहा की पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर बिजली के खिलाफ धरना दिया गया तो सरकार को मजबूर होना पडा। पार्टी के आंदोलन से बिहार की सरकार ने बिजली दर मे की गई 24% बढोतरी को वापस लेना पडा।

धरना को संबोधित करते हुए बक्सर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बिहार सरकार की गलत नीतियो के चलते बिहार की जनता त्राहीमाम कर रही है ।अब जनता की हितो के लिए लोजपा रामविलास चुप बैठने वाली नही है ।आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व मे बिहार की सरकार को आंदोलन के माध्यम से जनता के हितो मे फैसले लेने के लिए बिहार सरकार हम सभी मजबूर कर देगे। क्योकि लोजपा रामविलास की ताक़त अब बुथ स्तर तक सैकड़ो की संख्या से अधिक हो गई है ।

जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की आज बक्सर जिला के सभी ग्यारहो प्रखंड मे लोजपा रामविलास ने जनहित के 17 जरूरी मुद्दो के साथ धरना दिया। धरना समाप्ती के बाद सभी प्रखंड अध्यक्षो ने एक स्मार पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम सभी प्रखंड के प्रखंड बिकास पदाधिकारी को सौपा।

आज सभी प्रखंड मे एकदिवसीय धरना का मुख्य उद्देश्य व बिहार व बक्सर जिला मे हमारी मुख्य मांगे निम्न प्रकार से है ——-
हमारी मुख्य मांगे निम्न प्रकार से है ———‘
1- बिजली के दर मे 30% कटौती की जाए।
2- बीपीएल परिवार को प्रतिमाह 150 यूनिट फ्री बिजली दी जाए।
3- पुराने मिटर्स व स्मार्ट प्रीपेड मीटर मे गडबडी के चलते गलत बिलिंग के चलते लगे जुर्माना को रद किया जाए। सभी खराब मिटर्स को बदला जाए।
4- गलत बिलिंग के चलते उपभोक्ता पर हुए एफ आई आर को वापस लिया जाए।
5- प्रधान मंत्री आवास योजना का बक्सर जिला मे कोटा बढाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लोगो को सर्वे कराकर सूचीबद्ध किया जाए।
6- राशन कार्ड व वृद्धा पेंशन से वंचित लोगो को पंचायतो मे कैम्प लगाकर लाभ प्रदान किया जाए।
7- इंटर व स्नातक पास बेरोजगारो को प्रतिमाह तीन हजार बेरोजगारी भता दिया जाए।
8- किसानो के अनाज भंडारण के लिए सभी पंचायतो मे गोदाम निर्माण व सभी पंचायतो मे दस दस चापाकल उपलब्ध कराए जाए।
9- डुमराँव बिक्रमगंज पथ को फोर लेन मे स्वीकृति प्रदान की जाए।
10- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर व नर्स की उपस्थित अनिवार्य की जाए ।

इस धरना मे शामिल मुख्यतः शिव कुमार पासवान, संजय कुमार पासवान, विवेक पाण्डेय उर्फ गोलु पांडेय, उरजेश राय,सुनिल बारी,ठाकुर भानुशंकर सिंह, मनोज सिंह, अरूण पासवान, संजीव राय,नौशाद आलम, जी मिश्रा,पवन पासवान, हरेराम चौबे, विजय बहादुर सिंह, गिरदावल राजभर, पुनम मिश्रा, गुडु चौबे,मिकू राय, पपु पासवान, जनार्दन पासवान, राहुल चौबे,विजय नारायण दुबे,राजेश राम, राकेश दुबे,गोल्डी दुबे,शिव जी पासवान, अजय पासवान, विनोद पासवान, सुमित राज,प्रिन्स पासवान, प्रमोद प्रधान, विक्रमा पासवान, संतोष पासवान, पिन्टू पासवान, रामाशंकर पासवान, राधेशवर साह,विनोद सिंह, राहुल कुमार, पंकज कुमार, मंजु द्विवेदी, रितेश कुमार, धनोज कुमार, धर्मशीला देवी,बिमला देवी,सबिता देवी,कल्पना देवी,देवानती देवी,रेनु देवी,रोशनी कुमारी,आदि।