#MNN@24X7 दरभंगा, कल शुक्रवार को दरभंगा यातायात थाना पर वर्तमान यातायात डीएसपी बिरजू पासवान को विदाई दी गई। साथ ही नव पदस्थापित यातायात डीएसपी राज किशोर कुमार का स्वागत किया गया।

निवर्तमान यातायात डीएसपी बिरजू पासवान को यातायात थाना पर एक सादा समारोह में विदाई दी गई। इस दौरान कार्यालय में कर्मियों ने उन्हें माला पहना कर तथा पुष्प प्रदान कर उनके सुखद जीवन एवं स्वास्थ्य की कामना की। वहीं नव पदस्थापित यातायात डीएसपी राज किशोर कुमार का स्वागत सर्वप्रथम यातायात थाना प्रभारी नीलमनी रंजन और थाना कर्मियों के द्वारा किया गया। स्वागत समारोह के उपरांत राज किशोर कुमार ने विधिवत ट्रैफिक डीएसपी का पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया,कि हमारा पहला लक्ष्य दरभंगा के यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का रहेगा।