Breaking News


लखनऊ।बीते विधानसभा चुनाव 2022 में एक नाम बहुत सुर्खियों में था। यूपी में का बा गाना बेहद चर्चा में रहा था। उसको गाने वाली नेहा राठौर को भी कफी फेम मिला था।नेहा सिंह राठौर शादी के बंधन में बंध गईं है।

*नीलांश थीम पार्क में हुई शादी*

नेहा सिंह राठौर ने मंगलवार 21 जून को अबेंडकरनगर जिले के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी की है। नेहा और हिमांशु की शादी राजधानी लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में हुई। शादी सादगी के साथ संपन्न हुई जिससे मीडिया और नेताओं को दूर रखा गया।

बहरहाल नेहा सिंह राठौर अब यूपी की ही बहू बन गई है। नेहा अपनी शादी में खूबसूरत साड़ी पहने नजर आई। इस दौरान उनके परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त शादी में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि नेहा सिंह राठौर अपनी शादी तामझाम से दूर रखना चाहती थी इसलिए शादी राजधानी लखनऊ में रखी गई।बताया ज रहा है कि राजधानी लखनऊ में शादी करने का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ और बाकी चीजों से दूर रहना है।