Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। लायंस क्लब ऑफ़ दरभंगा टाउन की ओर हर माह निरंतर चलाये जाने वाले HUNGER PROJECT के अन्तर्गत आज 20 नवंबर को भोजन के 125 पैकेट बनाकर और ले जाकर दरभंगा चिकित्सा महविध्यालय के शिशु वार्ड में एक एक मरीज को वितरित किया गया।

इस कार्य में क्लब को शिशु विभाग के प्रमुख डा0 एन0 के0 गुप्ता एवम अस्पताल के उपाधिक्षक तथा विभाग के अन्य बहुत सारे कार्यरत चिकित्सकों का भी सहयोग मिला।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार पोद्दार, नीतू चौधरी, सचिव लायन अभिषेक चौधरी, सह सचिव लायन विशाल पंसारी, निर्देशक लायन प्रभात बोहरा ,कार्यक्रम संयोजीका लायन नीतू चौधरी एवम पृथ्वी बोहरा सम्मिलित हुए।
माह के इस कार्यक्रम के प्रायोजक लायन प्रभात बोहरा थे।