#MNN@24X7 बक्सर, आज दिनांक-23:07:2023 को बक्सर लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक प्रखंड केसठ मे जिलाध्यक्ष पूनम मिश्रा की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष पुनम दिवेदी ने किया।

जबकि मुख्य अतिथी के तौर पर बक्सर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष सह बक्सर आरा की प्रभारी अंजु गुप्ता उपस्थित हुए।

कार्यक्रम प्रारम्भ से पहले महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पुनम मिश्रा ने मुख्य अतिथी व महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष को अंगवस्त्र व माला से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह ने कहा की बक्सर जिला मे लोजपा रामविलास का सभी प्रकोष्ठ पंचायत स्तर तक मजबूत है ।आज महिला प्रकोष्ठ की बैठक से प्रतीत होता है की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान की लोकप्रियता सभी जाति धर्म मे तो है ही साथ ही गांव गांव घर घर महिला के बीच भी काफी लोकप्रिय है । बक्सर लोजपा रामविलास महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओ ने आज संकल्प लिया की 2025 मे चिराग को मुख्यमंत्री बनाने के लिए घर घर तक जाऐंगे और पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को भी घर घर तक पहुँचाऐगे। आज जिस तरह इस बैठक मे महिला कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओ को सुनाया। उससे प्रतीत होता है की चाचा भतीजा की सरकार बिहार मे 33 वर्षो मे बिहार के महिलाओ से वोट लेकर महिलाओ को केवल ठगने का काम किया है ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु गुप्ता ने कहा की बिहार की महिला अब जग चुकी है ।चाचा भतीजा नीतीश कुमार व तेजस्वी यादव के झांसे मे आने वाली नही है।बिहार की महिलाओ ने अब अपना भविष्य चिराग पासवान मे देख रही है ।

इस समीक्षा बैठक मे उपस्थित लैला बेगम, धर्मशीला देवी ,मुन्नी देवी,मिना देवी,चन्द्रवती देवी,फूलती देवी ,गोल्डी दुबे ,पुनम देवी,सीमा देवी,सरस्वती कुंवर,हेमा खातुन,दुर्गावती देवी,मानती देवी,तारा देवी,मुकुंद बारी,उषा देवी, आशा देवी, चांदमुनी देवी,फूलकेशरी देवी,रानी देवी,मालती देवी ,कबिता देवी,कंचन देवी ,सीता देवी,मुनी देवी,गुडिया देवी,रेनु देवी,देवानती देवी,अंकित पासवान, काशमीरा देवी,सुमन देवी,निर्मला देवी,सिखा देवी, नंदलाल बारी,,रोहित सिंह, राजेश सिंह आदि सैकड़ो महिलाए उपस्थित हुई।