#MNN@24X7 दरभंगा, बहेड़ी थाना क्षेत्र के समधपुरा पंचायत के सोनमा गांव निवासी मनी ईट उद्योग के मालिक दिलीप सिंह के छोटे पुत्र 15 वर्षीय आदर्श कुमार सिंह और 75 वर्षीय मां तारा देवी की शनिवार की रात्रि सोये अवस्था मे धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की जानकारी परिजनों को तब चली जब मवेसी थान पर सोए दादा को सुबह चाय नहीं पहुंची तो वो खोजने के लिए घर आए। फिर उन्हे देखा कि दोनों का शव विस्तर पर पड़ा हैं। शव को देखते ही घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई। वही पुलिस ने मौके से एक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तथा केस के सफल उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। वही घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर अनुमंडल के एसडीपीओ मौके पर पहुंचकर हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में जुट गए हैं।

वही घटना के संबंध में मृतका की मां मनी माला देवी ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे हमलोग अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। जाते वक्त हमने अपनी सासु मां को कहा था कि रविवार सुबह हमलोग लौट आएंगे। तथा रात में घर का दरवाजा ठीक से लगा कर आदर्श को अपने साथ सुलाइएगा। लेकिन सुबह में फोन आया कि हमारी सास और हमारे छोटे बेटे की हत्या कर दी गई है। वहीं उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे उनके पड़ोसी कंचन कुमार सिंह का हाथ है। क्योंकि जमीनी विवाद को लेकर कई मर्तबा उन लोगों ने जान से मारने की धमकी हम लोगों को दी है।

वही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र ने बताया की घटना की जानकारी मिली हमलोग छानबीन ने जुट गए है। हत्याकांड के सफल उद्भेदन के लिए डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है तथा अनुसंधान में बारीकी सबूतों को जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। वही उन्होंने कहा की शव को देखने से लगता है की किसी लोहे के नुखिले हथियार से हत्या की गई है। वही उन्होंने कहा कि शक के आधार पर पुछताछ के लिए एक व्यक्ति कंचन कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया है। हत्या के संदर्भ में अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी। अनुसंधान के बाद ही सभी जानकारी दी जाएगी।

बताते चले कि मृतक के पिता दिलीप कुमार सिंह मनी ईट उद्योग चलाते है। दिलीप सिंह के दो पुत्र है। बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है और छोटा लड़का आदर्श सिंह इस बार 10वी की परीक्षा देता। लेकिन बीती रात अपराधीयो ने आदर्श सिंह और उसकी 75 वर्सिय दादी तारा देवी की हत्या कर दी। वही मृतक आदर्श की मां मनी माला देवी स्वस्थ्य विभाग में एएनएम पद पर बहेड़ी स्वास्थ्य केंद्र में काम करती है। वही मौत की खबर से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।