#MNN@24X7 मथुरा, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।यहां शादी के बाद ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने 8 घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़ दिया।इस दौरान दुल्हन ने ससुराल में जमकर हंगाम किया। दुल्हन ने कहा उसे दूल्हा पसंद नहीं है।दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन समझने को तैयार नहीं हुई।इसके बाद दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे-दुल्हन को थाने ले आई।

इस दौरान पुलिस ने थाने में दोनों को समझाने की कोशिश की। 3 घंटे तक पंचायत भी चली,लेकिन दुल्हन दूल्हे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन यही बोलती रही कि उसे अपना पति पसंद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया।यह घटना गुरुवार दोपहर की है।मामला जिले के वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार कौशल किशोर अग्रवाल के 30 वर्षीय बेटे आनंद अग्रवाल की बारात 50 किमी दूर बुधवार को हरियाणा के होडल गई थी।कौशल के बेटे आनंद की शादी लखन पाल की 28 वर्षीय बेटी रेखा से हुई।आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी शादी में सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाई।इसके बाद दुल्हन रेखा को आनंद गुरुवार को वृंदावन ले आया। नई नवली दुल्हन के ससुराल आने पर हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया।इसके बाद दुल्हन अपने पति आनंद के कमरे में गई, लेकिन कुछ देर बाद रेखा अचानक कमरे से बाहर निकली। इस दौरान उसका भेष बदला हुआ था,जिसे देखकर दूल्हे के परिवार के होश उड़ गए। रेखा शादी के जोड़ा की जगह सूट में थी।

इसके बाद रेखा ने अपनी ससुराल में हंगामा खड़ा कर दिया। रेखा हंगामा करते हुए घर से बाहर सड़क पर आ गई। रेखा के ससुरालवालों ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि रेखा लगभग 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा करती रही।रेखा का हंगामा करने की जाने जानकारी उसके पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने रेखा को समझाने की कोशिश की,मगर जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में 3 घंटे तक पंचायत चलती रही। रेखा ने कहा उसे पति आनंद पसंद नहीं है।वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने यह बात कोतवाली प्रभारी को लिखकर दी। इसके बाद रेखा अपनी इच्छा से अपने भाई सोनू और चाचा सुरेंद्र कुमार के साथ वापस मायके चल गई।

(सौ स्वराज सवेरा)