#MNN24X7 दरभंगा, अभी से तृतीय चरण तक वर्तमान लोकसभा चुनाव में बिहार के भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में संजय सरावगी का नाम शामिल होने पर शहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त हो गया है। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बिहार भाजपा के स्टार प्रचारक बनने पर नगर विधायक संजय सरावगी को फोन पर बधाइयां दी है।

मालूम हो कि रविवार को कटिहार में भारत सरकार के गृहमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में नगर विधायक मौजूद थे। वहीं उन्हें पार्टी की ओर से बिहार में स्टार प्रचारक बनने का पत्र प्राप्त हुआ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को जारी किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृह मंत्री अमित शाह राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के मंत्री मंगल पांडेय, समेत दर्जनों भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस सूची में नगर विधायक संजय सरावगी का नाम शामिल किए जाने पर निश्चित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक उत्साह का माहौल बना है और लोकसभा चुनाव में इससे भाजपा को काफी लाभ मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि नगर विधायक संजय सरावगी को पार्टी के केंद्रिय नेतृत्व की ओर से विगत वर्ष सांगठनिक कार्यों को लेकर भारत सरकार के पूर्व मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में गृह क्षेत्र में भी लगाया गया था और संजय सरावगी की ओर से पार्टी के उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरे कर्मठता से किया गया था । बिहार भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में नगर विधायक संजय सरावगी को शामिल किए जाने पर पूर्व विधान पार्षद डॉ अर्जुन सहनी, जिला भाजपा के राजू तिवारी, नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज झा, जीतू ठाकुर , लक्ष्मण झुनझुनवाला, सुजीत मल्लिक ,राजू झा, रतन पासवान, गजेंद्र मंडल, गौरी पासवान, मो शब्बानी, गुड्डू पासवान ,ब्रह्मदेव पासवान, अशोक पासवान आदि ने नगर विधायक को बधाइयां दी है तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है ।