#MNN@24X7 दरभंगा,बिरौल थाना क्षेत्र के कहुवा जगदीशपुर पंचायत में सोमवार की अहले सुबह पोखर में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। जिसने भी सुना बिना समय बिताये तालाब के किनारे पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। वही मृतिका की पहचान कहुवा गांव निवासी रामानुज ठाकुर की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई।

दरअसल, सोमवार की अहले सुबह ग्रामीण शौच के लिए निकले। उन्होंने देखा कि तालाब में एक महिला का शव तैर रहा है। जिसे देख ग्रामीण शोर मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते तालाब के किनारे सैकड़ों लोग जुट गए। जिसके।बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस की मौजुदगी में शव् को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेजते हुए। मामले की जांच में जुट गई है। लेकिन अभी तक घटना के पीछे कारण पता नहीं चल सका है।

मृतक महिला की पहचान कहुवा गांव निवासी रामानुज ठाकुर की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला के पति रामानुज ठाकुर की दो शादी है। रंजू देवी रामानुज ठाकुर की दूसरी पत्नी थी। दूसरे घर से रामानुज ठाकुर को चार संतान है। जिससे तीन पुत्र व एक पुत्री है। जिसमे से एक पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है। वही पहली पत्नी से रामानुज ठाकुर को एक पुत्र है। वही स्थानीय लोगो दबे जुबान कह रहे है कि घटना घरेलू विवाद में घटित हो रही है। वही मृतिका के भाई रतन झा ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है।