#MNN@24X7 दरभंगा। संस्कृत विश्वविद्यालय के दो सेवानिवृत कर्मचारियों के निधन पर कुलपति डॉ शशिनाथ झा की अध्यक्षता में आज दरबार हॉल में सामूहिक रूप से शोक सभा आयोजित की गई। मौके पर कुलसचिव डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह समेत सभी पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। शोक प्रस्ताव स्थापना एक के लिपिक रविंन्द्र मिश्र ने पढ़ा।

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि सेवानिवृत कर्मी कृष्ण नन्दन सिंह का पहली जनवरी को तथा झड़ी पासवान का पिछले 24 दिसम्बर को निधन हो गया था। दोनों कर्मी अपनी सेवा के लिए जाने जाते थे।