Breaking News

#MNN@24X7 उजियारपुर, 30 अप्रैल, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि उजियार पुर थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं शराब माफियायो का मनोबल जहाँ सातवें आसमान पर है वहीं उजियार पुर थाना स्वच्छ, भ्रष्टाचार तथा अपराध मुक्त एवं पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था कायम करने में विफल है।

उन्होंने कहा कि भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान की सोये अवस्था में दो अपराधियों के द्वारा घर में घुस कर 23 अप्रैल की रात्रि में तकिया से नाक और मुँह दबा कर दमघोट कर हत्या करने की कोशिश किया गया। जबकि दुर्भाग्य है कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी अनुसन्धान कर्ता पिङित का न तो आज तक ब्यान ही लिया और न ही थाना से महज तीन किलोमीटर घटना स्थल पर पहुंचना ही मुनासिब समझा है।

उन्होंने कहा कि दिनांक 19 अप्रैल को 2023 को नफीसा अखतरी सातन पुर की महिला ने उजियार पुर थाना में मार पीट करने एवं अन्य मामले को लेकर कार्रवाई करने के आवेदन दिया किन्तु 11 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग करते हैं कि दोनों मामलों में अपने स्तर से सन्ज्ञान लिया जाय एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाय।