Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। आज अखिल भारतीय मिथिला संघ दरभंगा के तत्वाधान में संध्या 5:00 बजे भयंकर ठंड से कपकापाते लोगों को जिसमें राहगीर, रिक्शा चालक, भिक्षाटन करने वाले जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

यह आयोजन कॉमरेड भोगेन्द्र झा चौक पर किया गया। जिसमें काफी लोग उपस्थित थे। मिथिला संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा उर्फ संतोष झा ने इस कंबल वितरण का नेतृत्व किया। जिसमें महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार कश्यप, प्रवक्ता रोशन कुमार झा, एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह, मिथिला संघ के बालजीत झा अधिवक्ता, दीपक झा, सुनील कुमार मिश्र, सदानंद झा, राजीव कुमार सिंह, अजय मंडल, रानी कुमारी आदि उपस्थित थे।