Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा। लहेरियासराय स्थित डॉन बॉस्को स्कूल वीवी पाकर में विधि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता, कुमार अभिनव एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल के प्राचार्य डॉ सैयद अनवर हसन आब्दी, डिप्टी डायरेक्टर मो अबूबकर आब्दी, मो फहद आब्दी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल की बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। वही मुख्य अतिथि कुमार अभिनव को डॉन बॉस्को स्कूल परिवार की ओर से पाग चादर पहनाकर एवं मोमेंटो पेंटिंग देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुमार अभिनव में कानून के बारे में विस्तार से बताया इसकी जानकारी के होने से फायदों के बारे में भी बताया उन्होंने कहा अगर हम अपने अधिकार और कर्तव्य को समझना है तो हमें भी कानून की जानकारी होनी चाहिए। आजकल साइबर फ्रॉड बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इनसे बचने के क्या तरीके हैं हमें कानून के द्वारा जागरूकता लाया जा सकता है। वहीं किसी तरह की धोखाधड़ी किसी सामान की खरीद पर होती है तो हमें किस तरह से कानूनी प्रक्रिया का उपयोग करते हुए अपना पक्ष रख सकते हैं। और मानहानि का दावा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया उपभोक्ता फोरम के माध्यम से हम अपने अधिकारों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बच्चों को कानून से संबंधित महत्वपूर्ण एवं विस्तार से जानकारियां दी गई।हक और अधिकार के बारे में भी उन्हें बताया गया। उन्होंने कहा कानून की सही जानकारी नहीं रहने के कारण बहुत से ऐसे मामले होते हैं जिनमें हमें न्याय नहीं मिल पाता। अगर कानून की सही जानकारी हो तो हमें कई ऐसे अधिकार इसका उपयोग कर हम दबा कर सकते हैं, और अपने अधिकार प्राप्त कर न्याय पा सकते हैं। कई तरह के धोखाधड़ी के मामले हमारे बीच आते रहते हैं लेकिन सही मार्गदर्शन एवं जानकारी नहीं रहने के कारण न्याय से हम वंचित रह जाते हैं।

मौके पर संबोधित करते हुए डॉ सैयद अनवर हसन आब्दी ने कहा इस तरह के जागरूकता कार्यशाला के माध्यम से बच्चों में कानून की सही जानकारी रहने से कई तरह की समस्याओं से बचने में फायदा हो सकता है। उन्होंने कुमार का धन्यवाद किया उन्होंने बच्चों के बीच कानून की जानकारी बच्चों के बीच रखा जिससे छात्र-छात्राओं को इस जागरूकता कार्यक्रम से काफी फायदा होगा। कानून की जानकारी नहीं रहने से बहुत सारी समस्याएं हम सबके जीवन में होती है अगर कानून की बेसिक जानकारी हमें कानून में क्या अधिकार दिए हैं और क्या नहीं दिए हैं इसकी जानकारी हमें रहती है तो बहुत ही समस्याओं से बचा जा सकता है और अपने अधिकार समय पर प्राप्त कर सकते हैं।

अबूबकर आब्दी ने कहा हम अपने अधिकार को नहीं जानेंगे तो न्याय हमें कैसे मिलेगा हमें कानून की जानकारी होनी ही चाहिए। जनहित में समय-समय पर लोगों और बच्चों के बीच जाग उठा कार्यक्रम चलाए जाते हैं।जिसका फायदा हमें उठाना चाहिए उन्होंने श्री कुमार अभिनव की सराहना करते हुए कहा काफी कुछ जानकारी बच्चों को दिया उम्मीद है। बच्चे इससे लाभान्वित होंगे। अंत में कार्यक्रम का समापन मोहम्मद फ़हद आब्दी के द्वारा अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने छात्र,छात्राओं,शिक्षकों एवं मीडिया बंधुओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।