1- 3 नवंबर प्रखंड कार्यालय पर होगा धरना / प्रदर्शन – खेग्रामस।

भाकपा(माले) जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न।

#MNN@24X7 सिंहवारा। 14 अक्टूबर। भाकपा(माले) जिला कमिटि की दो दिवसीय बैठक बिरदीपुर गांव में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि भाकपा(माले) का सांगठनिक सत्र चल रहा है। इसी कड़ी में 15 से 20 फरवरी तक भाकपा(माले) का 11वां महाधिवेशन पटना में आयोजित होगा। इस अवसर पर पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा।

धीरेन्द्र झा ने आगे कहा कि रैली की तैयारी को लेकर पूरी जिला कमिटी सदस्य गांव- शाखा, लोकल कमिटी की बैठक करेंगे और दरभंगा जिला से हजारों की संख्या में लोग रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर आज गरीबो को उजाड़ा जा रहा है। रजवाड़ा के गरीबो को आज तक नही बसाया गया। उन्होंने कहा कि रजवाड़ा कांड को लेकर अगर प्रशासन निष्पक्ष भूमिका नही निभाएगी तो उक्त मश्ले को सरकार तक ले जाया जाएगा।

वही माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दरभंगा जिला में 1 लाख गरीबो को खेग्रामस से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर को खेग्रामस का जिला सम्मेलन हायाघाट में आयोजित की जाएगी। विकास के नाम पर गरीबों को उजाड़ने के विरुद्ध हम लगातार प्रतिरोध कर रहे। जनता की गोलबंदी ही लोकतंत्र को बचा सकती है। खेग्रामस ने हमेशा जनमुद्दों पर संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया है। श्री यादव ने बताया कि 1 नवंबर से 3 नवंबर तक गरीबो की जमीन से बेदख़ली, राशन किराशन, बृद्धा पेंशन, मनरेगा सहित अन्य सवालों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेता आर के सहनी, अभिषेक कुमार , शनिचरी देवी, नंदलाल ठाकुर, विनोद सिंह, पप्पू पासवान, जंगी यादव, प्रो कल्याण भारती, प्रिंस राज, अबधेश सिंह, धर्मेश यादव, साधना शर्मा, हरि पासवान, संजीव ठाकुर, पप्पू पासवान, उमेश साह, राजेन्द्र दास, भोला पासवान, मयंक कुमार यादव, शिवन यादव, सुरेंद्र पासवान, सहित कई लोग शामिल थे।