Breaking News


#MNN@24X7 दरभंगा, 11 जनवरी। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय बेनीपुर में दो परिवाद द्वारा दिए गए आवेदन का निष्पादन करते हुए उन्हें लाभ दिलाया गया है। जिनमें जकौली के जय लाल यादव के पुत्र दिलीप कुमार यादव जिन्हें सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन की आवश्यकता थी।

लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनुमंडल कार्यालय बेनीपुर में उन्होंने अपना परिवाद दिया था जो सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत आता है। हर खेत को पानी उपलब्ध कराने का निश्चय माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है। इसके तहत आवेदन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें बिजली का कनेक्शन सिंचाई हेतु दिलवाया गया।

उसी प्रकार मिन्नतुल्लाह के पुत्र मोहम्मद फैजुल्लाह मोहम्मदपुर कल्याण बहेड़ा को बिजली के लिए पोल लगवाना था और इसके लिए उन्होंने लोक शिकायत निवारण कार्यालय बेनीपुर में अपना आवेदन दिया था, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए उनके खेत में पोल गढ़वा दिया गया है।