Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 13 मई, पर्यवेक्षण गृह, दरभंगा में जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक श्री दिलीप शुक्ला द्वारा दिनांक 06 मई से 13 मई 2023 तक चार-चार दिन के दो कोर्स का निःशुल्क संचालन किया गया।
      
जिसमें किशोरों को ध्यान,आसन, प्राणायाम तथा सुदर्शन क्रियाएँ सिखाई गयी, इस कोर्स को करने के बाद किशोरों ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग व सुदर्शन क्रिया करने से उन्हे मानसिक शांति मिली एवं उनका तनाव भी कम हुआ, साथ ही पॉजिटिव ऊर्जा का उनमे संचार हुआ।
      
किशोरों ने 40 दिनों तक योग व सुदर्शन क्रिया लगातार करने का संकल्प लिया,श्री शुक्ला पूर्व में भी पर्यवेक्षण गृह मे कई ऐसे शिविर आयोजित कर चुके है।