Breaking News

#MNN@24X7 दरभंगा, 03 जून, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा राम झा द्वारा बताया गया कि 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु दरभंगा सिविल कोर्ट, दरभंगा स्थित ए.डी.आर-सह-मध्यस्थता केंद्र में अपराह्न 04:35 बजे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 05 जून के दिन हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण एवं प्रदूषण से हो रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना इसका मुख्य उद्देश्य है।