Breaking News

छात्र अब पीजी सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु 12 से 19 सितंबर, 2023 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।

#MNN@24X7 दरभंगा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्रहित में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर, सत्र 2023- 25 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथि विस्तार का आदेश दिया है। तदनुसार इच्छुक छात्र पीजी में नामांकन हेतु 12 से 19 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ज्ञातव्य है कि स्नातकोत्तर कक्षा में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व में 7 सितंबर, 2023 निर्धारित थी।

छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो विजय कुमार यादव ने बताया कि छात्रों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर अब पीजी में नामांकन हेतु चयनित छात्र- छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय पोर्टल पर 22 सितंबर के बाद प्रदर्शित की जाएगी।