Breaking News

रंजू कुमारी संयोजिका एवं सविता कुमारी एवं अर्पणा कुमारी चुनी गईं सह संयोजिका।

आशाओं की समस्या को लेकर 29 अक्टूबर को 11 बजे से जनता मैदान में होगा आशा सम्मेलन।

#MNN@24X7 ताजपुर/समस्तीपुर, आशाओं की समस्या को लेकर शुक्रवार को रेफरल अस्पताल परिसर में आशाओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कुमारी रंजू ने किया। सविता कुमारी, पूनम देवी, गीता देवी, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, अर्पणा देवी, चंदा कुमारी समेत अन्य दर्जनों आशा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित होकर अपनी- अपनी समस्याओं को रखा। समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर समाधान की ओर लक्ष्य करने को लेकर 29 अक्टूबर को ताजपुर बाजार के जनता मैदान में आशा की राष्ट्रीय नेता शशि यादव के आतिथ्य में आशा सम्मेलन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

मौके पर बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोपगुट) प्रखण्ड संयोजन समिति का गठन किया गया। कुमारी रंजू को प्रखण्ड संयोजिका एवं सविता देवी एवं अर्पणा देवी को सह संयोजिका चुना गया।

मौके पर बतौर अतिथि भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रखण्ड में आशाओं की समस्याओं का समाधान के लिए हमलोग संघर्षरत रहे हैं। चाहे चिकित्सक से वार्ता करने का सवाल हो या आशाओं के साथ धौंस- धमकी का सवाल हो या फिर आशा का हक- अधिकार का सवाल हो एवं हड़ताल में आशा को साथ देने का सवाल हो, हमलोग हमेशा साथ रहे है और आशा के हरेक समस्याओं में साथ रहेंगे।