#MNN@24X7 दरभंगा, विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा द्वारा आयोजित विद्यापति पर्व समारोह के दूसरे दिन के कार्यक्रम में मैथिली भाषा साहित्य के क्षेत्र में पूनम झा मैथिली, विज्ञान क्षेत्र में डॉ विद्यनाथ झा एवं डा श्याम नारायण झा, समाज सेवा के क्षेत्र में आशुतोष कुमार मिश्र एवं कला के क्षेत्र में नेपाल के ललित कामत व अरविंद कुमार सिंह को मिथिला विभूति सम्मानोपाधि प्रदान की गई.

कवि गोष्ठी से पहले संस्थान की मुख पत्रिका अर्पण एवं विगत वर्ष पढी गयी एवं इस साल मंच से पढ़ी जाने वाली कविताओं के संग्रह काव्यार्पण का विमोचन किया गया. मौके पर संगोष्ठी में पढे गये आलेखों को संग्रहित कर पुस्तक आकार में प्रकाशित मिथिलाक गाम के संपादक मणिकांत झा, अर्पण के संपादक डॉ महेंद्र नारायण राम व प्रवीण कुमार झा एवं काव्यार्पण के संपादक सह कवि गोष्ठी प्रभारी हरिश्चंद्र हरित को संस्थान की ओर से स्मृति प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित कवि

उदयचन्द्र झा “बिनोद'(मधुबनी)
बैद्यनाथ मिश्र ‘विमल’ दरभंगा
अयोध्यानाथ चौधरी(नेपाल)
फूलचन्द्र झा”प्रवीण’ दरभंगा
श्याम बिहारी सरस “दरभंगा’
मणिकांत दरभंगा
सिद्धार्थ सौरभ (समस्तीपुर)
रामसेवक ठाकुर(मधुबनी)
महेश डखरामी (दरभंगा)
मिथिलेश मिसिदा (दरभंगा)
पूनम झा मैथिली (जनकपुर नेपाल)
सबिता झा सोनी(दिल्ली)
पूनम झा “सुधा’ (दिल्ली)
सोनी चौधरी (दिल्ली)
शेफालिका झा(समस्तीपुर)
प्रियंका कुमारी (पटना)
श्लोक वंदना (दरभंगा)
श्रेया भारद्वाज (दरभंगा)