Breaking News

#MNN@24X7 समस्तीपुर, प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय डढ़िया मुरियारो के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन कमेटी की बैठक का आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रबंधन समिति के सम्मानित अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने किया और संचालन प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो ने किया।

बैठक में BPSC से चयनित नव आगंतुक शिक्षकों का स्वागत किया गया एवं उनसे विद्यालय शैक्षणिक गतिविधि में अपेक्षित सहयोग पर चर्चा की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपना हर संभव सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इसी क्रम में विद्यालय में बन रहे प्रीफैब भवन, VC NODE, बेंच डेस्क का आवंटन एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर प्रसन्नता जताई।

मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रामप्रवेश चौरसिया, चंदेश्वर चौरसिया, शिक्षक सुधारक महतो, नीतु कुमारी, अर्चना भारती, रेयाज अहमद, अर्चना कुमारी, अर्जुन प्रसाद, गौतम कुमार, गुड्डू कुमार पासवान आदि शिक्षक मौजूद थे।